अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही एक साथ नजर आने वाले है। महात्मा गांधी और पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के विचारधारा पर नई फिल्म बनाई जा रही है जिसका नाम 'सुई धागा मेड इन इंडिया' है। यह पहली दफा होगा कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि शरत कटारिया इस फ़िल्म को डायरेक्ट करने वाले है। यश राज फ़िल्म इस फ़िल्म को निर्मित करने वाली है। अगले साल की जनवरी से इस फ़िल्म की सुरुवात होने वाली है तो वही गांधी जयंती के अवसर पर यानी कि 2 ऑक्टोबर 2018 को यह फ़िल्म प्रदर्शित होने वाली है। इस फ़िल्म के तहत सामाजिक संदेश पहुचाने का प्रयाश कर रहे है। और यही वजह है कि इस फ़िल्म को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
दोनो भी कलाकार इन दिनों काफी व्यस्त है। वरुण धवन जुड़वा 2 की शूटिंग में व्यस्त है तो अनुष्का शर्मा उनके प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म बनाने में व्यस्त है। वरुण धवन जुड़वा 2 में नजर आएंगे तो वही अनुष्का शर्मा शाहरुख संग 'जब हैरी मेट सेजल' फ़िल्म में नजर आएगी।
शरत कटारिया बेहद अच्छे लेखक माने जाते है। भेजा फ्राई, तितली और फैन जैसी फिल्मो में संवाद लिखने के लिए उनको जाना जाता है। '10 एम एल लव' फ़िल्म से उन्होंने अपने करियर की सुरुवात की थी। उसके बाद डैम लगा के हईशा उन्होंने बनाई है।

'सुई धागा मेड इन इंडिया' पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के ' मेड इन इंडिया' अभियान पर आधारित है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने यह फ़िल्म साइन भी कर ली है। और वह इस फ़िल्म के लिए काफी उत्सुक भी है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। दर्शक भी इस जोड़ी के देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे। अगर आपकी इस जोड़ी पर कुछ राय है तो कृपया आपकी राय दीजिये।