
दुनियाभर में फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी सुधारना हुई है। अगर भारत की बात करे तो बॉलीवुड को सबसे बडी फ़िल्म इंडस्ट्री माना जाता है। बॉलीवुड के बाद साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ा माना जाता है। पर क्या आपको लगता है कि साउथ इंडियन कलाकार बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकते है। बाहुबली जैसी फ़िल्म ने यह सबुत दिया है कि साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड से कम नही है। बाहुबली के कारण भारत भर में पहचान बनाने वाले प्रभास इन दिनों काफी चर्चे में है। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ साउथ इंडियन सितारे लेकर आये है जो बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकते है।
1.प्रभास

साउथ इंडिया के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों बॉलीवुड में काफी चर्चे में है। बाहुबली 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद प्रभास को लेकर बॉलीवुड में मांग बढ़ती नजर आ रही है। प्रभास ऐसे कलाकार है जो कभी भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकते है। ख़बरे यह भी है कि प्रभास की अगली आने वाली फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली है। अगर अगले कुछ सालों में प्रभास बॉलीवुड में धमाकेदार सुरुवात करते है तो यह चौकाने वाली बात नही है।
2.अल्लू अर्जुन

साउथ इंडिया के 'स्टाइलिश स्टार' माने जाने वाले अल्लू अर्जुन किसी बॉलीवुड स्टार से कम नही है। अल्लू अर्जुन के नाम से ही साउथ इंडिया में फ़िल्म हिट हो जाती है। अल्लू अर्जुन टेलिविजन पर 'क्लोज उप और रेडबस' के विज्ञापन करते नजर आते है। अल्लू अर्जुन का नाम बेहतरीन 'डान्सर' में भी शामिल होता है। पिछले दिनों ख़बरे यह भी थी कि सलमान खान अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'आर्या 2' का बॉलीवुड में रीमेक बनाने वाले है। पर यह ख़बर बस ख़बरे बन कर ही रह गयी। भारत भर में अल्लू अर्जुन के काफी चहेते है। अगर उनको बॉलीवुड में मौका मिलता है तो वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकते है।
3.एमी जैक्सन

ब्रिटिश वंश की मॉडल एमी जैक्सन साउथ इंडियन लोगो के दिलो पर राज करती आयी है। साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में एमी जैक्सन के जलवो का हर कोई दीवाना है। एमी जैक्सन साउथ इंडिया के अलावा बॉलीवुड में भी काफी प्रषिद्ध है। एक दीवाना था उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। जिसके बाद 'सिंह इस ब्लिंग' और 'फ्रेंकी अली' फ़िल्म से बॉलीवुड में नजर आयी थी। इस साल के आईपीएल के आयोजन के दौरान भी एमी जैक्सन को बुलाया गया था। इसमें कोई आशंका नही है कि वह बॉलीवुड में अलग पहचान बना सकती है।
4.तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया साउथ इंडिया के साथ साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय है। तमन्ना भाटिया ने 'हिम्मतवाला, हमशक्ल, एंटरटेनमेंट' जैसी हिंदी फिल्में की है। इसके अलावा 'बाहुबली और तुतक तुतक तूतिया' जैसी सुपरहिट फिल्मो में में नजर आयी थी। तमन्ना भाटिया अभी से बॉलीवुड पर राज कर रही है। अगले कुछ सालों में तमन्ना भाटिया बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना सकती है।
5.राम चरन

राम चरण साउथ इंडिया के प्रतिष्ठित अभिनेता चिरंजीवी के बेटे है। राम चरन ने जंजीर फ़िल्म से बॉलीवुड में सुरुवात की थी जिसमे प्रियंका चोपड़ा संग मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। पर बड़े पर्दे पर यह फ़िल्म कुछ खास कमाल नही कर पाई थी। जिसके कारण राम चरन को बॉलीवुड में अच्छी सुरुवात नही मिली थी। पर राम चरन उनके अभिनय और नृत्य के लिए जाने जाते है। अगर राम चरन को मौका मिलता है तो वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकते है। ख़बरे यह भी की राम चरन फ़िल्म एम एस धोनी में सुरेश रैना का किरदार निभाने वाले है। पर बादमे इन खबरों को स्पष्ट कर दिया था।