बॉलीवुड में स्टार बनना कोई छोटी बात नही है। ऐसे कही सारे कलाकार यहा से असफल होकर गए है। जिसके बाद बॉलीवुड में उनको दोबारा पूछा भी नही गया। बड़े बड़े कलाकारों के बच्चे भी इस मैदान पर अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे है। कुछ कलाकार तो सिर्फ उनके परिवार की बदौलत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उतरे थे। पर फिर भी वह बॉलीवुड में सफल नही हो पाए। आईये देखते है ऐसे ही कुछ कलाकार जो नही बना पाए बॉलीवुड में अपनी जगह।
1.जायेद खान

जायेद खान ने 2003 में 'चुरा लिया है तुमने' फ़िल्म से अपने बॉलीवुड करियर की सुरुवात की थी। जायेद खान को 2015 में 'शराफत गयी तेल लेने' फ़िल्म में आख़री बार बॉलीवुड में देखा गया। जायेद खान अभिनेता संजय खान के बेटे है। 2003 में चुरा लिया है तुमने फ़िल्म करने के बाद 2004 में जायेद खान को शाहरुख के साथ 'मैं हूँ ना' फ़िल्म में काम करने मिला था। इतने सारे फिल्मे करने के बाबजूद वह बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हो नही पाए।
2.हरमन बावेजा

हरमन बावेजा ने 'लव स्टोरी 2050' से अपने बॉलीवुड करियर की सुरुवात की थी। 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए हरमन बावेजा की यह फ़िल्म बड़े पर्दे पर 'सुपरफ्लॉप' साबित हुई। उसके बाद 'विक्ट्री, व्हाट्स योर राशी, ढिश्कियाऊं और ईट्स माय लाइफ' जैसे फिल्मो में वह दिखे। पर यह फिल्मे भी बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नही कर पायी। जिसके बाद 2014 में चार साहिबजादे फ़िल्म में उनको आखरी बार बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया।
3.ईशा देओल

हेमा मालिनी ने उनके अभिनय और खूबसूरती से बॉलीवुड पर 40 से ज्यादा साल राज किया है। पर उनकी बेटी ईशा देओल बॉलीवुड में अपने जलवे नही बिखेर पायी। यह भी कहा जाता है कि ईशा देओल अपनी माँ हेमा मालिनी की विरासत को आगे नही बढ़ा पायी। हालांकि ईशा देओल को 'कोई मेरे दिल से पूछे' फ़िल्म के लिए 'बेस्ट डेब्यू' के लिए फ़िल्मफ़ेअर पुरस्कार भी मिला था। पर फिर भी ईशा देओल बॉलीवुड में असफल रही।
4.अध्ययन सुमन

अध्ययन सुमन लोकप्रिय कलाकार शेखर सुमन के बेटे है। अध्ययन सुमन ने 2008 में 'हाल ए दिल' फ़िल्म से अपने बॉलीवुड करियर की सुरुवात की थी। इस फ़िल्म के लिए 'बेस्ट डेब्यू' पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा भी की गई थी। अध्यन सुमन बस उनके लुक और उनकी गर्लफ्रैंड रही कंगना रानौत की वजह से चर्चा में रहे थे।
5.फरदीन खान

फरदीन खान ने 1998 में फ़िल्म 'प्रेम आँगन' से अपने बॉलीवुड करियर की सुरुवात की थी। जिसके लिए उनको 'बेस्ट डेब्यू' फ़िल्मफ़ेअर पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद फरदीन खान ने काफी अच्छी फिल्में की है। 'प्यार तूने क्या किया, आल दी बेस्ट,हे बेबी' जैसी फ़िल्म में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया था। 2010 में 'दूल्हा मिल गया' फ़िल्म में उनको आखरी बार देखा गया। फरदीन खान इतनी अच्छी फिल्में करने के बावजूद नही बन पाए बॉलीवुड के बड़े सितारे।
6.बरुन सोबती

टेलीविजन सीरियल के अभिनेता बरुन सोबती ने 2014 में 'मैं और मिस्टर राइट' फ़िल्म से बॉलीवुड में बॉलीवुड में सुरुवात की थी। यह फ़िल्म बड़े पर्दे पर असफल रही जिसके बाद वह बॉलीवुड में नजर नही आये। ख़बरे थी कि बरुन सोबती की 2016 में कुछ फिल्मे आने वाली थी पर ऐसा कुछ हुआ नही। और बरुन सोबती बॉलीवुड में नाकाम रहे।
7.महाअक्षय चक्रवर्ती

मिमोह नाम से पहचाने जाने वाले महाअक्षय चक्रवर्ती बॉलीवुड के प्रतिष्ठित हस्ती मिथुन चक्रवर्ती के बेटे है। 'जिमी' फ़िल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की सुरुवात की थी। जो कि बड़े पर्दे पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद 'हॉन्टेड 3डी' से वह फिरसे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने चले थे पर वह फ़िल्म भी बड़े पर्दे पर असफल रही।
8.राहुल रॉय

1990 में आशिकी फ़िल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार सुरुवात करने वाले राहुल रॉय आशिकी फ़िल्म की वजह से काफी लोकप्रिय हो गए थे। उसके बाद राहुल रॉय ने कई फिल्में की पर वह बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने में असमर्थ रहे। 2007 में वह बड़े समय के बाद 'बिग बॉस शो' में दिखे थे।
9.उदय चोपड़ा

किसी ने कहा था कि अच्छे प्रोड्यूसर के घर जन्म लेने के कई सारे फायदे है। पर ऐसा उदय चोपड़ा के साथ नही हुआ है। मोहब्बतें फ़िल्म से अपने बॉलीवुड करियर की सुरुवात करने वाले उदय चोपड़ा थोड़ा बहोत इस फ़िल्म से लोगो की नजरों में आये थे। पर यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा बॉलीवुड में असफल रहे। 'मेरे यार की शादी है, निल एंड निक्की, प्यार इम्पॉसिबल' जैसी फिल्में करने के बाद भी उनके करियर में खास सुधारने नही हुई। और वह भी हमारे सूची में शामिल हो गए।
10.जैकी भगनानी

वशु भगनानी जैसे शक्तिशाली निर्माता के बेटे जैकी भगनानी बॉलीवुड में कुछ कमाल नही कर पाए। 'कल किसने देखा और फालतू' जैसे फिल्मे करने के बाद उनका बॉलीवुड करियर मानो जैसे अन्धकारमय ही हो गया। 'कल किसने देखा' फ़िल्म के लिए उनको 'बेस्ट डेब्यू' फ़िल्मफ़ेअर पुरस्कार भी मिला था। फिर भी ऐसा लग रहा है कि इस कलाकार को कोई भी अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्साहित नही है।
यह रही हमारी सूची, अगर आपको भी लगता है कि कोई कलाकार नही बन पाए बॉलीवुड के बड़े सितारे तो कृपया हमें अपनी राय बताए।